बलिया : जेएनसीयू में केंद्रीय मूल्यांकन का कुलपति और नव नियुक्त सहायक कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय  में विगत 25 दिसंबर 2024 से केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है। जिसमें राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, भौतिक विज्ञान और शिक्षाशास्त्र के अलाका अन्य विषयों का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा हिन्दी, कृषि विज्ञान, अंग्रेजी और रसायन विज्ञान सहित अन्य पाठ्यक्रमो का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अभी तक लगभग 1 लाख 85 हजार स्नातक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सम्पन्न हो चुका है। 


मूल्यांकन केंद्र पर बलिया सहित अन्य जनपदों के योग्य प्राध्यापकणों द्वारा मूल्यांकन कार्य संचालित किया जा रहा है। आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कुलपति जी के साथ नव नियुक्त सहायक कुल सचिव  ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यों की मूल्यांकन समिति का गठन किया है, जो सम्पूर्ण मूल्यांकन का कार्य करा रही है। इस समिति के समन्वयक प्रो अनुराग भटनागर, मनोविज्ञान विभाग, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया, सहायक समन्वयक डां० छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग व डाँ सौम्या, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय परिसर है।


इसके अलावा भोजपुरी भवन का निरीक्षण करते हुए निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर चीफ प्राक्टर डॉ प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Comments