बलिया। उत्तर प्रदेश भारत का हृदय स्थल है। इसने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री दिया है। स्वतंत्रता प्राप्ति में इसके क्रांति का अहम योगदान है।
शिक्षक और साहित्यकार डा. नवचंद्र तिवारी ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश गंगा, यमुना, सरयू जैसे पवित्र नदियों से आवृत्ति है। इसकी स्थापना 24 फरवरी 1950 को भारत के प्रथम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के माध्यम से हुआ था। इसका पूर्वर्ती नाम यूनाइटेड प्रोविंस था।
अयोध्या श्री राम मंदिर, आगरा का ताजमहल, वाराणसी- काशी का पवित्र शिव नगरी, गोरखपुर गोरक्षधाम, बलिया जनपद का भृगु क्षेत्र आदि पौराणिक स्थान है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है। यहां की सदाबहार नदियां, उर्वरा शक्ति लिए दोमट मृदा, समतल भूभाग, अनुकूल जलवायु आदि के कारण यहां सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है। इस बार यहां प्रयागराज में महाकुंभ स्नान/मेला भी लगा है। जहां देश व विदेशों से करोड़ श्रद्धालु आ रहे हैं। जरूरत है प्रदेश के विकास व शांति व्यवस्था में भागीदारी के निमित्त सबके योगदान की।
addComments
Post a Comment