बलिया : जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित


बलिया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 


अपर जिलाधिकारी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी श्री अभिनेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।‌ महात्मा गांधी जी के स्मृति में 02 मिनट का मौन रखा गया।



Comments