बलिया पुलिस द्वारा बलिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को किया गया जागरुक


*मिशन शक्ति अभियान के तहत काशी सिंह इंटर कॉलेज फेफना की छात्राओं द्वारा किया गया थाना फेफना जनपद बलिया का भ्रमण*

*थानें की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना की कार्यप्रणाली के बारे में किया गया जागरुक*

*जनपद के समस्त थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जाकर बलिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को किया गया जागरुक*


बलिया। आज दिनांक 08.10.2024 को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के थाना फेफना पर काशी सिंह इंटर कॉलेज फेफना की छात्राओं को अध्यापकगणों के माध्यम से थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर बुलाया गया तथा थाना स्थानीय के कार्यप्रणाली थाना के रजिस्टर तथा थाना स्थानीय द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। 




इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति पुलिस टीम के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जाकर मिशन शक्ति अभियान महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा-1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। 






Comments