बलिया : श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 अक्टूबर से


कथा की पूर्णाहूति व भव्य भंडारे का आयोजन 23 अक्टूबर को 

बलिया। दीपक होटल के संस्थापक व शीतल दवनी के पूर्व ग्राम प्रधान स्व. विजय बहादुर सिंह जी की प्रथम पुण्य तिथि पर भागवत कथा का आयोजन 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक उनके पुत्र अविनाश सिंह गोलू द्वारा अपने प्रतिष्ठान श्री मैरेज हाल शीतल दवनी निकट बासडीह रोड सोनवानी मार्ग पर आयोजित है। इस दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके कथा वाचक पंडित श्री आदित्य चौबे जी हैं। कथा का समय प्रतिदिन सायं चार बजे से आठ बजे तक है। 23 अक्टूबर को भव्य भंडारे के साथ कथा की पूर्णाहूति होगी। सभी क्षेत्र वासियों माताओं बहनों व भाइयों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

यजमान गण : श्री खड़क बहादुर सिंह, श्री दिनेश सिंह, श्री राजकुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह।

स्वागताकांक्षी : दीपक सिंह, कृष्ण हर्षवर्धन सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह ज़िला पंचायत सदस्य, मनीष सिंह, आशीष सिंह।

निवेदक : लीलावती सिंह पूर्व प्रधानाध्यापिका

आयोजन कर्ता : अविनाश सिंह (गोलू) एवं समस्त सिंह परिवार।



Comments