बलिया : धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन


-पहलवानों ने किया दांव-पेंच का हैरतअंगेज प्रदर्शन 

-150 से अधिक पहलवानों ने की जोर आजमाइश

बलिया। श्री चिंता मणि ब्रह्म बाबा स्थान तीखा, फेफना के परिसर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आये लगभग 150 से अधिक पहलवानों से दांव-पेंच का हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए जोर आजमाइश की। इसमें अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटी। 



सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात छोटे बच्चों की कुश्ती करायी गई। दंगल में पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, द्वाबा विधायक जय प्रकाश अंचल, ब्लाक प्रमुख वंशीधर यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, कामेश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य वीरलाल यादव का आयोजक प्रभुनाथ पहलवान ने साफा बांधकर स्वागत किया। 



पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि कुश्ती एक प्रकार का द्वंद युद्ध है, जो बिना किसी शस्त्र के केवल शारीरिक बल के सहारे लडा़ जाता है। वर्तमान समय में इस के आयोजनों की सख्त जरूरत है। दंगल में दीपक व प्रिंस, अमन व दीपक, अतुल व विष्णु, राज व अंगद, मोहित रितेश का मुकाबला हुआ, जिसमें राहुल व नेहरू, सत्यपाल व जयदीप, मुकेश व रोबिन, अभिमन्यु व बलिराम, संतोष व आलोक का मुकाबला रोमांचक रहा। वही, ग्रामीणांचलों और अन्य प्रदेश से आए पहलवानों ने अपना दाव-पेंच आजमाया। रेफरी की भूमिका छोटेलाल पहलवान ने निभाई। 



मौके पर रामाश्रय पहलवान, नाहर पहलवान, मदन, विश्राम, शिवकुमार, शिवनारायण धुसिया, अजय राय मुन्ना, वीरबल राम, सानंद सिंह गाजीपुर, पद्मदेव सिंह उर्फ पीडी सिंह बलिया आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कुश्ती दंगल के आयोजक एवं पूर्व प्रधान प्रभुनाथ पहलवान ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन हरिवंश और रमेश पाल ने किया।









Comments