बलिया : बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


बलिया। "मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस -5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 07/10/2024 को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी विनोद सिंह के द्वारा बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने के बारे में बताया गया। जिसके उपरांत नीलम शुक्ला के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला विधवा पेंशन को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने तथा बाल श्रम को रोकने  के लिए सभी को जागरूक किया। 

इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी विनोद सिंह, वन स्टॉप सेंटर नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, बैजन्तीमाला, सविता ठाकुर, रंजना यादव, अनिता आदि लोग उपस्थित रही।





Comments