पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना साइबर क्राइम, यूपी 112, ट्रैफिक कार्यालय व पुलिस ऑफिस कार्यालयों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण को कराया आकस्मिक ड्रिल

बलिया। आज दिनांक 07.10.2024 को पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा आकस्मिक स्थिति में तत्काल रिस्पांस देने के सम्बन्ध में पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को एण्टी राइट उपकरणों के साथ आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ड्रिल करवायी गयी। साथ ही साथ एण्टी राइट उपकरणों के सम्बन्ध में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तृतरूप से उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी। 


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस सहित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त होने शिकायतों के बारे में जानकारी लिया गया व आईजीआरएस प्रभारी को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती पत्रों को सम्बन्धित थानों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराये जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया।



पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना साइबर क्राइम का भी आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाना के कम्प्यूटर के अभिलेखों को चेक किया गया तथा साइबर पोर्टल से प्राप्त होने वाली शिकायतों के तत्परता पूर्वक गहनता से जांच कर त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 



एस.पी द्वारा यातायात कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यातायात कार्यालय में लगे कम्प्यूटर्स व बलिया शहर की मॉनिटरिंग हेतु लगे सम्पूर्ण सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तथा प्रभारी यातायात को शासन के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क यातायात पखवाड़ा के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु  दिशा निर्देश दिये गये।


एसपी यूपी 112 कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण से वार्ता कर उनके कार्यों के बारें में जानकारी लिया गया व जनपद के समस्त पीआरवी गाडियों का लाइव लोकेशन देखा गया। एसपी द्वारा पीआरवी पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र मौके पर पहुँचकर मामले का निस्तारण करने व सर्वसम्बन्धित थानों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ प्राभारी निरीक्षक यूपी 112 बलिया को पीआरवी वाहनों का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





Comments