बलिया : समाज के उत्थान के लिए संगठित हो : अनिल सिंह


बलिया। बांसडीह रोड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग गरीबों की सुरक्षा करते रहे हैं। और आज भी हमारे समाज के लोग संगठित होकर ही अपना भी और समाज का भला कर सकते है। कहा कि हम अपने समाज के उत्थान के लिए संगठित हो रहे हैं। क्योंकि संगठित समाज में ही शक्ति होती है। और आप जिस दिन से संगठित हो जायेगे तो आपकी ताकत दिखाई देगी। कहा कि क्षत्रिय समाज का धर्म है कि सबकी रक्षा करे। जब क्षत्रिय मजबूत रहेगा तो किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। और हम सब का दायित्व बनता है कि समाज में ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें जिससे लोगो में आपसी कटुता पैदा हो। सभी लोग भाईचारा के साथ रहे। किसी को राजनीतिक रूप से धार्मिक रूप से या जाति को लेकर किसी से अन्याय न हो। 


इस मौक़े पर अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आनंद प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह अध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ठ आज़मगढ़ मंडल, ध्रुव नारायण सिंह मंडल उपाध्यक्ष, जयंत सिंह जिला संरक्षक, अनिल सिंह जिला अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, नागेश कुमार सिंह जिला महासचिव, प्रमोद सिंह जिला कोषाध्यक्ष, पपु सिंह जिला सचिव, शिव नाथ सिंह संरक्षक बैरिया विधानसभा, योगेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष बांसडीह विधानसभा, तारकेश्वर सिंह संरक्षक हनुमान गंज ब्लाक, मान्धाता सिंह संरक्षक गड़वार ब्लाक, अमर नाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, उपेन्द्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गड़वार आदि सेंकड़ों क्षत्रिय समाज मौजूद रहे।



Comments
Popular posts
अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव
Image
बलिया : रेलवे का अधिकारी बन नौकरी व ठेका दिलाने के नाम बिहार के दो भाइयों ने की ठगी
Image
आरपीएफ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई में ₹4.01 करोड़ कीमत का सोना, चांदी और नकदी जब्त की
Image
बलिया : प्रभारी मंत्री जी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक
Image
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर लगभग रू. 2,000 करोड़ की लागत से किया जा रहा 58 स्टेशनों का पुनर्विकास
Image