सरसों का तेल और लहसुन इस्तेमाल करने से इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा, जानिए कैसे करें प्रयोग


सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने से होने वाले फायदे क्या हैं? 

सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल करने के फायदे : अक्सर आपने देखा होगा कि कान में दर्द या फिर सर्दी जुकाम होने पर दादी नानी, सरसों का तेल और लहसुन का प्रयोग करने की सलाह देती हैं। ददी-नानी के ये नुस्खे बेहद ही कारगर होते हैं। इन दोनों के मिश्रण का प्रयोग करने से न सिर्फ सर्दी जुकाम की परेशानियां दूर होती हैं। बल्कि यह कई तरह की परेशानियों को कम कर सकता है। दरअसल, सरसों के तेल में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन होता है। वहीं, लहसुन में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपकी कई परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सरसों का तेल और लहसुन के इस्तेमाल करने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर : सरसो के तेल और और लहसुन का प्रयोग करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। मुख्य रूप से अगर आप इसका प्रयोग मालिश के रूप में करते हैं, तो इससे काफी लाभ हो सकता है। इसके लिए सरसों के गर्म तेल में लहसुन की कुछ कलियों को डालकर इसे गर्म कर लें। इसके बाद तेल को ठंडा करके इससे शरीर की मसाज करें।

सर्दी जुकाम की परेशानी करे कम : सर्दी जुकाम की परेशानी होने पर लहसुन और सरसों का तेल प्रभावी माना जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इससे सर्दी जुकाम की वजह सो होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं। सर्दी जुकाम की परेशानी कम करने के लिए सरसों के गर्म तेल में लहसुन की कलियों को डालकर पका लें। अब इसे ठंडा करके खाएं।

जोड़ों के दर्द से दिलाए छुटकारा : बढ़ती उम्र के साथ लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत काफी ज्यादा हो रही है, इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आप सरसों और लहसुन के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन और सरसों के तेल को तैयार करके इसे जोड़ों पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें। इससे काफी लाभ होगा।

शरीर के दर्द और थकान को करे कम : सरसों का तेल और लहसुन शरीर में होने वाली दर्द और थकान की परेशानी को कम कर सकता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। यह पुराने से पुराने दर्द और सूजन की परेशानी को कम कर सकता है।

दांतों के दर्द को दे आराम : दांतों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए लहसुन और सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मसूड़ों में होने वाली दर्द की समस्याओं को कम करने का गुण होता है। इसके लिए लहसुन के तेल को दांतों पर लगाकर कुछ देर तक के लिए मसाज करें।

साभार - thehealthsite.com





Comments