सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें प्रयोग का सही तरीका


सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदे :- सरसों का तेल और अजवाइन दो ऐसी चीजें हैं, जो आमतौर पर हर भारतीय रसोई में मौजूद होती हैं। हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए सरसों के तेल और अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह मिश्रण शरीर से लेकर त्वचा और बालों की परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सर्दी-खांसी, जोड़ों में दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर रितु चढ़ा से जानते हैं सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से:-

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए :- सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी होता है। सरसों के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर मालिश करने से गठिया, मांसपेशियों के खिंचाव और अन्य शारीरिक दर्द से राहत मिल सकती है।

सर्दी-जुकाम में आराम :- अजवाइन और सरसों का तेल सर्दी-जुकाम और बंद नाक से राहत दिलाने में असरदार होता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में प्रभावी होते हैं। सरसों का तेल शरीर को गर्म रखता है और बंद नाक को खोलने में मदद करता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए :- सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और संक्रमण से बचाव होता है। इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जिससे त्वचा पर खुजली, दाने, रैशेज और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे :- सरसों के तेल और अजवाइन का मिश्रण पाचन क्रिया को सुधारने और भूख बढ़ाने में मदद करता है। सरसों के तेल के साथ अजवाइन मिलाकर पेट पर मालिश करने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए :- सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके इस्तेमाल से हड्डियों को पर्याप्त लुब्रिकेशन मिलती है, जिससे हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं। नियमित रूप से इस मिश्रण से मालिश करने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है।

सरसों का तेल और अजवाइन लगाने का तरीका :- इसके लिए आप एक पैन में 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल लें। फिर इसमें 1 चम्मच अजवाइन डाल करीब 5-7 मिनट तक गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक तेल का रंग न बदल जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा कर लें और उसे बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।
साभार - thehealthsite.com



Comments