बलिया से चलने वाली ये ट्रेन निरस्त, कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित


वाराणसी, 25 सितम्बर, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेल खंड पर समपार के स्थान पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेषन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

- बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- शाहगंज से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- शाहगंज से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेषन-

- दिल्ली से 25 सितम्बर, 2024 को चलायी गई 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

- आजमगढ़ से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।

- वाराणसी सिटी से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

- आजमगढ़ से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।

उक्त आशय की जानकारी अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।



Comments