बलिया : यातायात के नियमों का सतर्कता से पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं : समद खान


बलिया। ट्रैफिक रूल्स अर्थात सड़क पर चलने के नियमों को फॉलो नहीं करने के कारण सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देशभर में लोगों को यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए हर साल सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्राल एवं स्थानीय यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा आयोजन किया जाता है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस के बलिया जनपद के यातायात प्रभारी निरीक्षक समद खान ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं सड़क सुरक्षा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के आंकड़े में कमी लाना है।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है। यातायात के नियमों तथा सड़क सुरक्षा का पालन न करने पर चालान काटा जा सकता है और जेल भी हो सकती है। बताया कि- 

 ● गाड़ी सदैव सुरक्षित गति से और निर्धारित गति सीमा के अंदर चलाएं।

 ● अपने आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी रखें।

 ● अन्य वाहनों को कदापि काटें नहीं।

 ● सड़क के किनारे पटरी पर गाड़ी न चलाएं। 

 ● सड़क पर गुज़रने वाली लेन खुली छोड़ें।

 ● यातायात संकेतों का पालन करें।

 ● टू-व्हीलर वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना नितांत आवश्यक है।

 ● कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

 ● ड्राइविंग करते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।

● शराब पीकर कभी भी कोई गाड़ी नहीं चलाएं।

 ● बच्चों को आगे की सीट पर या बिना सीट बेल्ट के बैठने नहीं दें।

● बच्चों का परिवहन करने के लिए उनके उम्र और वज़न के अनुसार सीट होनी चाहिए।

● 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बच्चों को कभी भी कोई वाहन चलाने के लिए छूट नहीं दें । नहीं तो भारी जुर्माना हो सकता है।

● वाहन चलाते समय वहां के समस्त डॉक्यूमेंट्स, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा पेपर आदि साथ रखें।

● बलिया शहर के अंदर छोटे-बड़े वाहनों के भारी भीड़ व दबाव के चलते आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसके लिए समय-समय पर ट्रैफिक नियमों का अपडेटेशन कर आम लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया जाता है।

● जिसका पालन करना नितांत आवश्यक है।  कहा कि "उत्तर प्रदेश पुलिस की बलिया यातायात पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।"

कृपया यातायात के नियमों का पालन कर अपने भी सुरक्षित रहें और घर-परिवार सहित समाज को भी सुरक्षित रखें।




Comments
Popular posts
अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव
Image
बलिया : रेलवे का अधिकारी बन नौकरी व ठेका दिलाने के नाम बिहार के दो भाइयों ने की ठगी
Image
आरपीएफ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई में ₹4.01 करोड़ कीमत का सोना, चांदी और नकदी जब्त की
Image
बलिया : प्रभारी मंत्री जी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक
Image
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर लगभग रू. 2,000 करोड़ की लागत से किया जा रहा 58 स्टेशनों का पुनर्विकास
Image