यूपी : भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या


सुल्तानपुर शहर के पयागीपुर चौराहे पर सरेशाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से हड़कंप मच गया। वहीं, शहर में एक सप्ताह के भीतर हुई तीसरी वारदात को कानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है।

शहर के पयागीपुर क्षेत्र के एक स्पा सेंटर के बाहर मंगलवार देर शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बांई तरफ सीने के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लोहरामऊ के भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। सोशल मीडिया पर गोली मारने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रवेश सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) मंगलवार देर शाम करीब छह बजे पयागीपुर चौराहे के निकट स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर खड़ा था। तभी दो-तीन युवक उसके पास पहुंचे। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने असलहे से गोली चला दी। गोली अभय के सीने के नीचे बांई तरफ लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगोें की मदद से घायल अभय को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अभय लोहरामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के भतीजे हैं।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्र मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।




Comments
Popular posts
अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव
Image
बलिया : रेलवे का अधिकारी बन नौकरी व ठेका दिलाने के नाम बिहार के दो भाइयों ने की ठगी
Image
आरपीएफ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई में ₹4.01 करोड़ कीमत का सोना, चांदी और नकदी जब्त की
Image
बलिया : प्रभारी मंत्री जी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक
Image
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर लगभग रू. 2,000 करोड़ की लागत से किया जा रहा 58 स्टेशनों का पुनर्विकास
Image