स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् कार्यक्रमों का आयोजन


22 सितबंर को वेस्ट टू आर्ट दिवस का आयोजन

हाजीपुर: 22.09.2024। पूर्व मध्य रेल द्वारा दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 22.09.2024 को छठे दिन पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो तथा रेल परिसरों में स्वच्छता की भागीदारी के तहत ‘3R’ –Reduce, Reuse and Recycle के द्वाराWaste to Art का प्रदर्शन कर जन-जागरूकता फैलाया गया। आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कचरे की मात्रा को कम करने, रचनात्मक तरीकों से चीजों का पुनः उपयोग करने तथा उपयोग की गयी चीजों को अन्य दूसरे उत्पादों में बदलने हेतु लोगों को जागरूक करना था।

इसी क्रम में पेड़ के पत्तों से निर्मित थाल का वितरण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व इसके प्रति जागरूकता फैलाने हतु जुट से निर्मित थैलों का वितरण पटना जं., राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, बक्सर, आरा इत्यादि स्टेशनों पर किया गया।



पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर कचरे से कलाकृति बनाकर प्रदर्शित करते हुए यात्रियों को रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्लास्टिक बोतलों के निस्तारण हेतु उपलब्ध बॉटल क्रशिंग मशीन के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

इसके अतिरिक्त स्वच्छता ही सेवा से जुड़े एंथम एवं जिंगल का प्रसारण सार्वजनिक घोषणा प्रणाली तथा स्टेशनों पर लगे टीवी स्क्रीनों पर जन जागरूकता फैलाने तथा स्वच्छता में भागीदारी हेतु किया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेल परिसर में स्थानों को चिन्हित कर सघन साफ-सफाई अभियान निरंतर जारी है। उक्त आशय की जानकारी सरस्वती चन्द्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेल ने दी।



Comments