यूपी में मैक्स और बस की टक्कर, 15 की मौत:मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं शामिल, सभी एक ही परिवार के


हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं।

हादसा शुक्रवार शाम गांव मीतई के पास हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।


चालीसवें से लौट रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैक्स लोडर में सवार लोग चालीसवें में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मैक्स सवार लोग एक ही परिवार के थे। जो कि सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे।

मैक्स में 30-35 लोग सवार थे

राहगीर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेरी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30-35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह हुआ है। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। महिलाएं, बच्चों की भी मौत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पर कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।





Comments
Popular posts
अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव
Image
बलिया : रेलवे का अधिकारी बन नौकरी व ठेका दिलाने के नाम बिहार के दो भाइयों ने की ठगी
Image
आरपीएफ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई में ₹4.01 करोड़ कीमत का सोना, चांदी और नकदी जब्त की
Image
बलिया : प्रभारी मंत्री जी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक
Image
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर लगभग रू. 2,000 करोड़ की लागत से किया जा रहा 58 स्टेशनों का पुनर्विकास
Image