स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल चिकित्सालय के मरीजों में ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट किया गया वितरण


मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने आज स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भी भेंट किया  

वाराणसी 15 अगस्त, 2024; 78 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) श्री आर के सिंह, अपर मंडल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री रोशन लाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर. जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनंदा चतुर्वेदी एवं डॉ. आर आर सिंह, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं। 


इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही आज स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भी भेंट किया गया।

*अशोक कुमार*

जन संपर्क अधिकारी 

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी।



Comments