बलिया : गोंडवाना का धरना पांचवे दिन भी रहा जारी


बलिया। केन्द्र भारत सरकार की भाॅति उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्र पृथक राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन करने व राज्य एस.टी. आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य के पद पर अनु0 जनजाति समुदाय के व्यक्ति को ही नियुक्त करने की मांग ताकि इनके साथ न्याय हो सके, उत्पीड़न पर रोक लगे और प्रदेश के जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके, भारत सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 5 अगस्त 2024 को पांचवे दिन भी बलिया सदर माॅडल तहसील पर जारी रहा। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बलिया तहसील इकाई अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि प्रदेश भाजपा की योगी सरकार में केवल कागजी घोड़ा दौड़ाने का काम किया जा रहा है। आमजन केे किसी भी समस्या का समाधानध् निस्तारण नहीं किया जा रहा है। भ्रष्टाचार, उत्पीड़न चरम पर है। तहसीलदार व लेखपालगण द्वारा शासन के शासनादेश व मुख्यमंत्री जी के आदेश निर्देश का भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। घोर अराजकता है। भाजपा सरकार में जनजाति गोंड, खरवार का उत्पीड़न चरम पर है। जाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाईन आवेदन करने पर आवेदन को लेखपाल व तहसीलदार द्वारा अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। मण्डलीय अधिकारी समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने में किसी को परेशान न किया जाय। गोंड जाति से सम्बन्धित जारी होने वाले प्रमाण पत्र को विशेष रूप से देखा जाय। इसके बावजूद भी गोंड, खरवार का जाति प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक जारी न होना मुख्यमंत्री जी की अक्षमता को ही प्रदर्शित करता है। जिले के लेखपाल व तहसीलदारगण द्वारा जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण गोंड, खरवार छात्र नौजवानों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। 

धरना में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, कन्हैया गोंड, शिवशंकर खरवार, एड. अशोक गोंड, रामचंद्र, श्री भगवान गोंड, भारत गोंड, रामसेवक खरवार, कृष्ण गोंड, ऋतिक खरवार, विजय गोंड, ओम प्रकाश गोंड, सुरेश शाह, राहुल खरवार, रविशंकर गोंड, चन्द्रशेखर खरवार, श्रीमति नैना देवी, विशल गोंड, अरविन्द गोंडवाना रहे।



Comments