बलिया : थाना फेफना पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार


कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ व कूटरचित चेचिस का 01 अदद वाहन टाटा ट्रक बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान के क्रम में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक फेफना श्री बृजमोहन सरोज के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2024 को उ0नि0 श्री रामअचल यादव मय हमराह फोर्स पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम एकौनी फेफना रसड़ा रेलवे क्रासिंग से 150 मीटर पश्चिम से समय 19.45 बजे 02 नफर अभियुक्तगण 1. अभिषेक कुमार सिंह पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह 2. धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिहर सिंह निवासीगण ग्राम भदपा पोस्ट हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ UP 60 T 1383 टाटा कम्पनी व चेचिस नम्बर MAT466416B5J16041 को छलपूर्वक छेड़छाड़ कर कूटरचित टेम्परिंग किया गया बरामद हुआ। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना थाना फेफना पर मु0अ0सं0 269/2024 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बी.एन.एस में पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को मा० न्यायालय बलिया भेजा गया।


*गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता-*

1. अभिषेक कुमार सिंह पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम भदपा पोस्ट हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया।

2. धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिहर सिंह निवासी ग्राम भदपा पोस्ट हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया।

*पंजीकृत अभियोग :-*

1. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बी.एन.एस थाना फेफना जनपद बलिया।

*बरामदगी का विवरण :-*

1. 01 अदद ट्रक UP 60 T 1383 टाटा कम्पनी।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :* -

1. प्र0नि0 श्री बृजमोहन सरोज थाना फेफना जनपद बलिया।

2. उ0नि0 श्री रामअचल यादव थाना फेफना जनपद बलिया।

3. हे0का0 रामचन्द्र मौर्या थाना फेफना जनपद बलिया।

4. हे0का0 महेन्द्र सिंह थाना फेफना जनपद बलिया।  

5. का0 विनय कुमार थाना फेफना जनपद बलिया।



Comments