बलिया : थाना चितबड़ागाँव पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना चितबडागाँव को मिली सफलता।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- प्रार्थी निवासी थाना चितबड़ागांव द्वारा थाना चितबड़ागांव में दिनांक 27.08.2024 को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मेरी पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 27.08.2024 समय करीब दिन 11 बजे मेरे ही गाँव के मुकेश राजभर पुत्र शामा राजभर बहलाकर फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ गलत किया है। आज दिनाँक 27.08.2024 को मेरी लड़की वापस आ गई जिसे लेकर थाना पर आया हूँ। जिसके सम्बन्ध में थाना चितबड़ागांव में आवश्यक कार्यवाही की गयी।

आज दिनांक 30.08.2024 को चितबडागाँव पुलिस द्वारा मुखबीर कि सूचना पर मु0अ0सं0-138/24 धारा-87, 137(2) व 16/17 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित 01 नफऱ अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र सामा राजभर उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी पटसार सुजायत थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को धर्मापुर चौराहे से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :- अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र सामा राजभर उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी पटसार सुजायत थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

सम्बन्धित अभियोग :- मु0अ0सं0-138/24 धारा-87, 137(2) व 16/17 पॉक्सो एक्ट।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबड़ागांव बलिया, उ0नि0 श्री नीरज कुमार वर्मा थाना चितबड़ागांव बलिया, का0 सुनील कुमार थाना चितबड़ागांव बलिया।



Comments