थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद पिकअप में लदे 05 राशि गोवंश (गाय) बरामद


*अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं गो तस्करों के विरुद्ध बलिया पुलिस की कार्यवाही जारी*

*गोवंशो को क्रूरतापूर्ण तरीके से पिकअप वाहन में लादकर वध हेतु थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था*

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों गौ-तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री प्रशांत कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव को मिली महत्वपुर्ण सफलता।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

अवगत कराना है कि आज दिनांक 28.08.2024 को थाना चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त चौधरी व उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह यादव मय हमराह द्वारा उच्चधिकारियों द्वारा दिये गये निर्दशों के क्रम थाना हाजा से रवाना होकर अवैध शराब व गोवंश की तस्करी के रोकथाम हेतु आपस मे चर्चा कर रहे थे कि तभी जरिए मुखविर खास से सूचना मिली की एक व्यक्ति 01 पिकअप पर कुछ गोवंश लादकर अक्टही मोड़ से वसुदेवा होते हुए नरही के रास्ते गोवंश को वध हेतु बिहार लेकर जाने वाला है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस वाले समय लगभग 02.52 बजे तत्काल ग्राम खमीरपुर डीह से रवाना होकर वसुदेवा काली जी के अर्ध निर्मित मंदिर के पास आकर सरकारी वाहन से मार्ग को अवरुद्ध कर उक्त पिकअप का इंतजार करने लगे कि तभी वसुदेवा बगीचे की तरफ से एक पिकअप मंदिर की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पिकअप को टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो लगभग मंदिर से लगभग 20 मीटर पहले ही वाहन चालक पिकअप को रोककर ड्राइवर की तरफ का दरवाजा खोलकर भागने लगा जिसे हमराही पुलिस कर्मियो द्वारा दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया किन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा।

उक्त बरामद 01 अदद पिकअप सं0 UP 60 BT 9263 के डाले को पन्नी से ढका गया था, जिसे हटाने पर डाले मे कुल 05 गोवंश क्रूरता पुर्वक ठूस-ठूसकर भरे गये है जिन्हे हमराही पुलिस कर्मियों द्वारा एक-एक कर उतारा गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*बरामदगीः-*

1. पिकअप नं0 UP 60 BT 9263 व चेचिस नं0 MA1ZN2TTKR1D39651 

2. 05 राशि गोवंश।

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*

1. वाहन स्वामी प्रमित सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी नगपुरा चिलकहर थाना चितबड़ागांव बलिया।

2. वाहन चालक अज्ञात निवासी अज्ञात

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबड़ागांव बलिया।

2. उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह यादव थाना चितबड़ागांव बलिया।

3. उ0नि0 श्री मयंक कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

4. का0 बबलू रैना थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

5. का0 अविनाश चौधरी थाना चितबड़ागांव बलिया।

6. का0 दिनेश कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

7. का0 सुनिल कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।



Comments