बलिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वांछित 05 वारण्टी गिरफ्तार


बलिया। माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के अवलोकन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे धर पकड़ सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना बाँसडीह को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 18.08.2024 को उ0नि0 श्री राजेश कुमार मय हमराह पुलिस बल के साथ चौकी सुल्तानपुर से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र एवं रात्रिगश्त में भ्रमणशील रहा मा0 न्यायालय एसीजेएम प्रथम बलिया मु0नं0-3339/12 धारा 323/325/504/506/452 भादवि व मुनं0- 5283/12 धारा 323/504/506 भादवि प्रकरण में निर्गत गैर जमानती वारण्ट के तामिला हेतु वारण्टियो क्रमशः 1-दुलारचन्द पुत्र परशुराम मल्लाह निवासी रुकुनपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया 2- कदम पुत्र तिलंगी मल्लाह निवासी रुकुनपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया 3. रमाशंकर पुत्र जंगी यादव सा0 टिकुलिया दियर थाना बांसडीह जनपद बलिया के घर पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दिया गया तो वारण्टी उपरोक्त घर के बाहर ही मौजूद मिले मा0 न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए व कारण गिरफ्तारी बताकर वारण्टीयों को समय करीब 08.50 बजे व रमाशंकर उपरोक्त को समय 09.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।

इसी क्रम में उ0नि0 शकील अहमद मय हमराह के पुलिस बल के साथ थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र एवं रात्रिगश्त में भ्रमणशील रहकर मा0 न्यायालय एसीजेएम प्रथम बलिया मु0नं0 1908/16 धारा 323/504/506 भादवि के प्रकरण में निर्गत गैर जमानती वारण्ट के तामिला हेतु वारण्टीयों क्रमशः 1. अच्छेलाल राम पुत्र स्व0 रामरूप राम निवासी रघुवरनगर थाना बांसडीह जनपद बलिया 2. सन्तोष राम पुत्र रामरूप राम निवासी रघुवरनगर थाना बांसडीह जनपद बलिया के घर दबिश दिया गया तो वारण्टी उपरोक्त घर पर ही मौजूद मिले जिन्हे मा0 न्यायालय के आदेश से अवगत कराकर वारण्टी व कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.10 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। तत्पश्चात गिरफ्तारशुदा वारण्टियो को नियमानुसार थाना हाजा पर दाखिल करते हुये वारण्टी को समय से मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त-*

1. दुलारचन्द पुत्र परशुराम मल्लाह निवासी रूकुनपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया।

2. कदम मल्लाह पुत्र तिलंगी मल्लाह निवासी रूकुनपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया। 

3. अच्छेलाल राम पुत्र स्व0 रामरूप राम निवासी रघुवरनगर थाना बांसडीह जनपद बलिया।

4. सन्तोष राम पुत्र रामरूप राम निवासी रघुवरनगर थाना बांसडीह जनपद बलिया।

5. रमाशंकर पुत्र जंगी यादव निवासी टिकुलिया दियर थाना बांसडीह जनपद बलिया। 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*

1. उ0नि0 श्री राजेश कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया।

2. उ0नि0 श्री शकील अहमद थाना बांसडीह जनपद बलिया।

3. का0 विशाल शर्मा थाना बांसडीह जनपद बलिया।

4. का0 संजीत यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।

5. का0 शैलेष कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया।

6. का0 राहुल पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया। 




Comments