बलिया : विद्यार्थी परिषद ने चलाया परिसर चलो रथ यात्रा

संवाददाता - दुर्गा देवी

बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत द्वारा पूरे प्रांत में परिसर चलो रथ यात्रा चलाई जा रही है। जिसमे कल शाम को बलिया में परिसर चलो रथ यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। प्रांत सह मंत्री एवं रथ  यात्रा के संयोजक श्री अर्पित जी ने बताया की जो अब विद्यार्थी अपने कॉलेज कैंपस से दूर होकर कोचिंग का सहारा ले रहे है। उनको अपने कॉलेज कैंपस की ओर वापस आने के लिए आग्रह किया। सह संयोजक चंद्रपाल जी ने कहा की विद्यार्थियों को जागृत करना रथ यात्रा का उद्देश्य है। जिसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र नाथ मिश्र, प्रांत सह मंत्री अर्पित कसौधन, प्रांत कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल यादव, अतुलित पाण्डेय, जिला संयोजक रवि गुप्ता, सूर्यप्रकाश विद्यार्थी विस्तारक नगर मंत्री हर्षित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments