लखनऊ : ब्रज की रसोई-जरूरतमंदों के लिए हर रविवार का उत्सव


लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में हर रविवार 'ब्रज की रसोई' के तहत गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है। इस पहल की शुरुआत विपिन शर्मा, संस्थापक इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी, द्वारा की गई है। 


विपिन शर्मा का उद्देश्य वंचित समुदाय को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य विशाल सक्सेना के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज केक काटकर भोजन वितरण प्रारम्भ किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुबोध मिश्रा बताते हैं कि प्रत्येक रविवार सुबह से ही स्वयंसेवक पौष्टिक भोजन तैयार कराते हैं। इसी क्रम में सदस्य साधना मिश्रा ने बताया शाम 4 बजे से 8 बजे तक आशियाना क्षेत्र के चिन्हित इलाकों में भोजन वितरित करते हैं।


संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंकज राय ने कहा इस पहल को स्थानीय समुदाय से भरपूर समर्थन मिलता है। लोग स्वयंसेवक के रूप में समय और राशन दान करते हैं। संस्था के संरक्षक आचार्य चन्द्रभूषण तिवारी का कहना है कि हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन देना नहीं, बल्कि समाज के नजरअंदाज तबकों तक पहुंचना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 


संस्था के सदस्य रजनीश मिश्रा ने बताया इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का लक्ष्य ब्रज की रसोई पहल को लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देना है। संस्था के सदस्य नवीन कुमार ने कहा संस्था अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी काम कर रही है जिससे वंचित समुदाय को समग्र विकास का मौका मिल सके।


संस्था के सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया आज के भोजन का वितरण में बच्चों के लिए केक मिठाईया बिस्किट्स व दाल चावल का वितरण किया गया निःशुक्ल भोजन वितरण रतन खण्ड पानी टंकी के पास की झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के मजदूरों और उनके परिवारों तथा जोन 8 के सामने की झुग्गियों में किया गया। जिसमें लगभग 700 लोगों को भोजन वितरित किया।


इस कार्यक्रम में शामिल पंकज राय, देवांश रस्तोगी, सुबोध मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, रजनीश मिश्रा, भूपेंद्र, अमन सिंह, गगन शर्मा, रंजीत, नवीन कुमार, आदित्य दीक्षित, मयंक गौड़, एड. अंजू गुप्ता, साधना मिश्रा, नीतू शर्मा, भूपेंद्र कुमार सहित सभी समाजसेवियों का विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।



Comments