बलिया : महिलाओं व बालिकाओं पर छीटाकशी,अश्लील इशारे,अश्लील गाना गाने वाले दो मनचले गिरफ्तार


बलिया। मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर जनपद बलिया द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्री प्रभात कुमार बाँसडीह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31/07/2024 को पीआरवी 6226 की सूचना पर उ0नि0 शकील अहमद मय फोर्स द्वारा पाण्डेय पोखरा के पास से आने जाने वाली महिलाओं  व बालिकाओं पर छींटाकशी, अश्लील इशारे, अश्लील गाना गाने वाले दो मनचले इन्द्रजीत पुत्र विनायक गौड निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष व पंकज गौड़ पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डूहीमूसी निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह बलिया उम्र 18 वर्ष को समय करीब 16.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त -*

1. इन्द्रजीत पुत्र विनायक गौड निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष 

2. पंकज गौड़ पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डूहीमूसी निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह बलिया उम्र 18 वर्ष

*पंजीकृत मुकदमा-*

1.मु0अ0सं0 247/2024 धारा 296 BNS थाना बांसडीह जनपद बलिया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 शकील अहमद   थाना बांसडीह जनपद बलिया।

2. आरक्षी नितेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।

3. पीआरवी 6226 




Comments