बलिया : थाना चितबड़ागाँव पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


*अभियुक्तगणों के कब्जे से लूट के 15,200 रुपये नगद व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद*

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, एव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक-06.07.2024 को थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी व उ0नि0 दिलीप कुमार राय प्र0उ0नि0 नीरज वर्मा, का0 अविनाश चौधरी, का0 बबलू रैना, का0 सुनील कुमार यादव, का0 विजयशंकर यादव मय  हे0का0 रोहित कुमार, का0 विनोद रघुवंशी सर्विलाँस टीम व का0 महेश कुमार स्वाट टीम के देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. विशाल तिवारी पुत्र स्व0 मुन्ना तिवारी निवासी छपरा ब्रह्मपुर थाना भगवानपुर बाजार जिला छपरा बिहार उम्र करीब 20 वर्ष 2. चन्दन मिश्रा पुत्र मंतोष मिश्रा निवासी एकमा गोवरही थाना दाऊद पुर जिला छपरा बिहार उम्र करीब 25 सम्बन्धित मु0अ0सं0 105/24 धारा 392/411 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को समय 02.41 बजे चांदनाला पुलिया के पास से पुलिस हिरासत लिया गया। जमातलाशी के दौरान अभियुक्तगणों के पास से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्ध में 15,200 रुपये बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

*अनावरित अभियोग-* 

मु0अ0सं0 105/24 धारा 392/411 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पता-*

1. विशाल तिवारी पुत्र स्व0 मुन्ना तिवारी निवासी छपरा ब्रह्मपुर थाना भगवानपुर बाजार जिला छपरा बिहार उम्र करीब 20 वर्ष

2. चन्दन मिश्रा पुत्र मंतोष मिश्रा निवासी एकमा गोवरही थाना दाऊद पुर जिला छपरा बिहार उम्र करीब 25

*बरामदगी-*

1. 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस।

2. लूट के 15,200 रुपये नगद बरामद।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

2. उ0नि0 दीलीप कुमार राय थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

3. प्र0उ0नि0 नीरज वर्मा थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

4. हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया। 

5. का0 बबलू रैना थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

6. का0 सुनील कुमार यादव थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया। 

7. का0 विजयशंकर यादव थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

8. का0 अविनाश चौधरी थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।

9. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस सेल जनपद बलिया।

10. का0 महेश कुमार एसओजी टीम जनपद बलिया।





Comments