बलिया : अभाविप के नगर अध्यक्ष बने अनुराग पाण्डेय व नगर मंत्री हर्षित सिंह


संवाददाता - दुर्गा देवी

बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया नगर की कार्यकारणी का गठन सम्पन हुआ। जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप मे अनुराग पाण्डेय (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर) एवं नगर मंत्री के रूप में हर्षित सिंह की घोषणा हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरेंद्रनाथ मिश्र जी ने अध्यक्ष एवं मंत्री सहित अन्य दायित्वों की घोषणा की। 

उक्त अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ0 अनिल तिवारी जी, विभाग संगठन मंत्री मानस जी, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ0 रमेश राय जी, नगर उपाध्यक्ष शैलेश गिरी जी, पूर्व नगर मंत्री अतुलित पाण्डेय, रवि गुप्ता सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments