बलिया : थाना रेवती पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चे को अगवा कर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता। 

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 23.06.2024 को थानाध्यक्ष रेवती उ0नि0 श्री रोहन राकेश सिंह मय हमराह  द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/24 से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश मे मामूर होकर हड़िहाकला मोड़ बुद्धिरामपुर पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी धनेश्वरदास की मठिया के पास है, जो कही भागने के फिराक में है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके मय हमराह कर्मचारीगण व मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुँचकर 01 नफर अभियुक्त मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रेखहां छपरा सारिव थाना रेवती जनपद बलिया को कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 23/06/24 को समय 09.15 पर नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है।

*पंजीकृत अभियोगः-*

1. मु0अ0सं0 254/2024 धारा 363,302, 201 भादवि0 थाना रेवती जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*

1. मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रेखहां छपरा सारिव थाना रेवती जनपद बलिया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

1. थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह थाना रेवती बलिया। 

2. उ0नि0 रामसकल यादव थाना रेवती बलिया।

3. हे0का0 श्री प्रकाश सिंह थाना रेवती बलिया।

4. का0 सूरज यादव थाना रेवती जनपद बलिया।

5. म0आ0 तृप्ति शुक्ला थाना रेवती जनपद बलिया।



Comments