SOG बलिया व थाना रेवती की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

-कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.05.2024  को प्रभारी SOG टीम बलिया श्री विश्वनाथ यादव मय फोर्स व थाना रेवती  के थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 002/20 धारा 302 भा0द0वि0 थाना रेवती बलिया से सम्बन्धित एक नफर ईनामिया अभियुक्त 1. संतोष राम पुत्र राजकुमार राम सा0 मेंहदीगंज थाना मांझी, जिला सारण (छपरा) बिहार को गोपालजी महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।  

अभियुक्त के विरूद्ध  थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

*पंजीकृत अभियोगः-*

1. मु0अ0स0 222/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रेवती बलिया।

*संबंधित अभियोग-*

2. मु0अ0सं0 002/2020 धारा 302  भा0द0वि0 थाना रेवती जनपद बलिया।

3. मु0अ0सं0 92/2020 धारा 174A  भा0द0वि0 थाना रेवती जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*

    1.  संतोष राम पुत्र राजकुमार राम सा0 मेंहदीगंज थाना मांझी, जिला सारण (छपरा) बिहार।

*बरामदगी का विवरण:-*

1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर

2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

1. प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस टीम श्री विश्वनाथ यादव।

2. उ0नि0 श्री अजय यादव प्रभारी स्वाट टीम बलिया।

3. थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह थाना रेवती बलिया मय फोर्स।

4. उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना रेवती बलिया।

5. उ0नि0 श्री ऋषीकेश गुप्ता थाना रेवती बलिया।

6. मुख्य आरक्षी राकेश यादव, स्वाट टीम बलिया।

7. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट टीम बलिया।

8. हे0 का0 रोहित कुमार यादव सर्विलांस टीम बलिया।

9. हे0 का0 जसबीर सिंह स्वाट टीम बलिया।

10. का0 विकास सिंह, का0 अर्जुन यादव, का0 विनोद रघुवंशी (सर्विलांस टीम बलिया।

11. का0 शशीभूषण, का0 श्याम कुमार, का0 मंजीत यादव, का0 महेश यादव (स्वाट टीम बलिया)।

12. का0 संतराज यादव, का0 मयंक यादव थाना रेवती जनपद बलिया।







Comments