पर्यावरण संरक्षण के लिए वाराणसी मंडल पर चलाया गया जनजागरूकता अभियान


वाराणसी 21 मई, 2024 ; मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर एवम श्री अपूर्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन LIFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए वाराणसी मंडल पर  जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज 21 मई, 2024 को छपरा रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु कदम उठाते हुए जन-साधारण को जागरूक करने हेतु जन जागरूकता रैली निकालकर श्रम दान किया गया। इसके साथ-साथ  मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री नीरज शर्मा, श्री सुधीर कुमार निराला, श्रीमती सुरभि  एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी :- "मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा/लाऊंगी। मैं यह भी वचन देता/ देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा/करूंगी।" 


इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत छपरा  रेलवे  स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए छपरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से प्लेटफॉर्म सं 1 से लगायत प्लेटफॉर्म सं 8 तक जागरूकता रैली निकाल कर प्लास्टिक का उपयोग रोकने, स्टेशन साफ सुथरा रखने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया।


इस अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक श्री विनय  कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री नीरज शर्मा, श्री सुधीर कुमार निराला, श्रीमती सुरभि समेत सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया। उक्त आशय की जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।







Comments