एक एक मत बहुत जरूरी


मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व विषय पर एक विशेष काव्य प्रस्तुति :-          

 

1. एक एक मत बहुत जरूरी

   इससे न करना इनकार

   एक एक मत से ही समझो

   बन सकती है तेरी सरकार


2. है मतदान महान कार्य

  बढ़ जाता है सबका सम्मान

  सबके एक एक मत से ही 

  लोक तंत्र में आती जान।

  कर मतदान दिखा दो सबको

  आप अधिक हो जिम्मेदार 

  एक एक मत से ही समझो

  बन सकती है तेरी सरकार।।


3."मत" देना सब सोच समझ कर

  यह है सबका परम अधिकार

  बिन डर, भय, बिन लोभ, मोह के

  वोट की चोट करो सब यार

  छोड़ छाड़ सब भाग दौड़ को

  करो प्रयोग मताधिकार 

  एक एक मत से ही समझो

  बन सकती है तेरी सरकार।।


4. लोकतंत्र का महामंत्र है 

  निर्भय होकर करो मतदान 

  मत देखो तुम धन बल भय को

  इसी में सबका है कल्याण 

  सोच समझ कर स्व विवेक से

  स्वच्छ छवि को चुनना यार

  एक-एक मत से ही समझो

  बन सकती है तेरी सरकार


5. निकलो जाति धर्म से बाहर 

  करो सद्गुणों की पहचान

  जो वाहक हो सुख समृद्धि का

  जो देता सबको सम्मान 

  शांति समुन्नति की गारंटी 

  हो तेरे मत का आधार 

  एक-एक मत से ही समझो

  बन सकती है तेरी सरकार।।


6. रोटी बोटी छोड़-छाड़ कर 

   एक जून को लगा कतार 

   पहले मत देना फिर जाकर 

   करना अपना कारोबार 

   चलो करें संकल्प आज ही 

   निश्चित मत देंगे इस बार

   एक-एक मत से ही समझो 

   बन सकती है तेरी सरकार ।।

दिनांक 1 जून 2024 को 18 वर्ष से ऊपर के सभी जनपद वासी जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है जाति, धर्म, लोभ, मोह, डर भय से परे जाकर, स्वच्छ वा पवित्र मन से, स्वविवेक से अपना एक अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में सफल बनाएं।

          चुनाव का पर्व,

          देश का गर्व ।।

सुनील कुमार यादव ✍️

जिला मलेरिया अधिकारी, बलिया।





            

      

Comments