लखनऊ मंडल : ‘अनावश्यक लम्बी कतार से बचें, मोबाइल से टिकट प्राप्त करें’


लखनऊ 05 मई 2024। रेल यात्रियों की सुविधाओं को अपग्रेड किये जाने की दिशा में पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मनोज कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 02 मई से 20 मई 2024 तक यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ’मोबाइल एप’ के प्रमोशन हेतु लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की जागरूकता हेतु कैम्प लगाये जा रहें है। 


इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल के सीतापुर, गोण्डा जं, गोरखपुर जं, बस्ती एवं बादशाहनगर  स्टेशन पर वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ’मोबाइल एप’ कैम्प लगाया गया है। कैम्प में वाणिज्य कर्मियों द्वारा यात्रियों को यू.टी.एस. ’मोबाइल एप’ डाउनलोड करने व टिकट बनाने तथा इसके फायदे के बारे में समझाया गया। 


02 मई से 20 मई 2024 तक चल रहे इस कैम्प में अभी तक गोण्डा में 211, बादशाहनगर में 434, गोरखपुर में 498, बस्ती में 120 तथा सीतापुर स्टेशन पर 95 यात्रियों के मोबाइल फोन मे यूटीएस एप डाउनलोड कर जागरूक किया गया।


स्टेशन पर रेल कर्मियों द्वारा यात्रियों को ’मोबाइल एप’ के माध्यम से यात्रा टिकट प्राप्त करने में उनकी सहायता की जा रही है। यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मोबाइल ’ऐप’ से उपयोगकर्ताओं को विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों जैसे आर-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट का उपयोग करके अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा मिलती है। यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) ’मोबाइल एप’ को ’प्ले स्टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब आप अपने नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी का उपयोग करके ’ऐप‘ पर पंजीकरण कर लेते हैं, फिर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा और एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद, खाते तक पहुंचने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। 

   

यू.टी.एस. ’मोबाइल एप’ के लाभ :-

1. पेपरलेस टिकट बनाने की सुविधा।

3. यात्रा टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट व मासिक टिकट बनाने की सुविधा।

4. यह ऐप हिन्दी/अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

5. यात्रा आरम्भ करने के स्टेशन से 50 किलोमीटर के दायरे में टिकट बनाने की सुविधा।                                                          

6. स्टेशन पर ‘क्यू आर कोड’ से पेपरलेस टिकट बनाने की सुविधा।

7.    अनारक्षित टिकट बुक करने पर आर-वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर 03 प्रतिशत बोनस भी मिलता है।

उक्त आशय की जानकारी महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ ने दी।





                                                               

Comments