मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार


हाजीपुर: 13.05.2024। हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते चलायी जा रही वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। 

अब गाड़ी सं. 07309 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 15.05.2024 से 12.06.2024 तक प्रत्येक बुधवार को वास्को द गामा से 16.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 07.00 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 09.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 

इसी तरह गाड़ी सं. 07310 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा समर स्पेशल 18.05.2024 से 15.06.2024 तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर 14.45 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए सोमवार को 06.30 बजे वास्को द गामा पहुंचेगी। 

इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच हैं। 

(सरस्वती चन्द्र)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।





Comments