पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया डीडीयू में हम्प यार्ड और नए आरआरआई भवन का निरीक्षण


हाजीपुर-19.05.2024। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा आज दिनांक 19.05.2024 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा आज सर्वप्रथम स्टेशन के डाउन हम्प यार्ड जाकर वहां टावर व सिस्टम के साथ कार्य प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।


इसके उपरांत महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर नए आरआरआई सिस्टम की स्थापना संबंधी कार्यों के निरीक्षण के क्रम में स्टेशन के पास स्थित नवनिर्मित मुख्य आरआरआई भवन पर जाकर वहां कार्य प्रगति का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की गयी।

पूरे निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल ने दी।





Comments