बलिया : आध्यात्म ही हमारी असली ताकत है : डॉ. सुषमा शेखर


-भक्तों व अनुयायियों को दिखाई गई प्रजापिता के जीवन पर आधारित फिल्म “द लाइट”


-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉ. सुषमा शेखर ने किया उद्घाटन

-बैरिया शाखा की सहायक प्रभारी समता दीदी ने संस्था की दी जानकारी

बलिया। दुनिया की बड़ी आध्यात्मिक संस्थाओं में शुमार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक परम प्रजापिता के जीवन पर आधारित फिल्म “द लाइट” गुरुवार को संस्था के अनुयायी व भक्तों को दिखाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डा. सुषमा शेखर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्रों के माध्यम से जिले के भक्तों व अनुयायियों को प्रजापिता के जीवन पर आधारित फिल्म को दिखाने का आयोजन किया गया। शीशमहल में सिनेमा हाल में विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर दिन भर में चार शो में लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डा. सुषमा शेखर ने कहा कि आध्यात्म ही हमारी असली ताकत है। 


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग के माध्यम से देश दुनिया के कल्याण का कार्य कर रहे हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें इस पुनीत कार्य में सहभागिता का सौभाग्य मिला। सोनी तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुषमा शेखर का अभिनंदन वंदन किया। समता बहन ने संस्था के बाबत विस्तार से बताया। इस दौरान पुष्पा दीदी, उमा दीदी, कुसुम दीदी, सीमा बहन, रेनू बहन आदि मौजूद रहीं। सुमन दीदी ने ईश्वरीय सौगात देकर डा. सुषमा शेखर का स्वागत किया। उमा दीदी ने भी सौगात भेंट की। 







Comments