बलिया : थाना नरही पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


-कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (गाय) व 01 अदद तमंचा .315 बोर बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर, बलिया व थानाध्यक्ष नरही के नेतृत्व में आज दिनांक 08.05.2024 को थाना नरही पुलिस टीम के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याया मय फोर्स द्वारा मुखबिरी सूचना पर भरौली गोलम्बर के पास से अभियुक्त 1. कुर्वान अंसारी पुत्र मो0 सफी निवासी झागा बाजार थाना हाटा जनपद कुशीनगर 2. धनंजय यादव पुत्र जनार्दन सिंह यादव निवासी हरहुवा थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (गाय) बरामद किया गया तथा अभियुक्त धनंजय यादव उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 137/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 137/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही, बलिया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. कुर्वान अंसारी पुत्र मो0 सफी निवासी झागा बाजार थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र 38 वर्ष (चालक) 

2. धनंजय यादव पुत्र जनार्दन सिंह यादव निवासी हरहुवा थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष 

*बरामदगी-*

1. 03 राशि गोवंश (गाय)

2. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर

3. 01 अदद पिकप वाहन सं0 UP57BT 1733 (महिन्द्रा)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 श्री मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया।

2. हे0का0 दुर्गादत्त राय थाना नरही जनपद बलिया। 

3. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना नरही जनपद बलिया। 

4. पी0आर0डी0 चन्द्रमा यादव थाना नरही जनपद बलिया।







Comments