उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौधरी चरणसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे : श्री केशव प्रसाद मौर्य                             

लखनऊ: 23 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने का कि चौधरी चरणसिंह सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसान हितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। श्री मौर्य ने चौधरी चरणसिंह के प्रेरक जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके प्रेरक संस्मरणों की याद ताजा की।

 बी एल यादव

सूचना अधिकारी।



Comments