विदुर नीति : इन कामों को करने से मनुष्य की उम्र हो जाती है कम, जानिये


महात्मा विदुर बताते हैं कि जो व्यक्ति झुकना नहीं जानता, उसे जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए झुकना ही बुद्धिमानी है।

महाभारत काल के महात्मा विदुर बड़े विद्वान थे, उनकी तेज बुद्धि से हर कोई प्रभावित हो जाता था। विद्वान होने के साथ-साथ वह बड़े दूरदर्शी भी थे। महाभारत युद्ध से पहले महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच जो भी बातें हुई थीं, उन्हें विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। हस्तिनापुर के महामंत्री महात्मा विदुर की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में समाज कल्याण की कई बातें बताई हैं। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में बताया कि कौन-सा व्यक्ति मूर्ख होता है और किन लोगों की आयु कम होती हैं और कौन वह लोग हैं, जो हमेशा दुखी रहते हैं।

आयु कम करने वाले काम : महात्मा विदुर के मुताबिक व्यक्ति में अधिक अभिमान, अति वाचालता, त्याग का अभाव, क्रोध और स्वार्थ, मनुष्य की आयु को कम कर देते हैं। ये 6 तीखी तलवारें हैं, जो मनुष्य का वध करती हैं।

कौन है मूर्ख : महाभारत काल के महान बुद्धिजीवियों में से एक महात्मा विदुर के मुताबिक जो व्यक्ति अपने मित्रों से शत्रुता करता है और अपने मित्रों और शुभचिंतकों को दुख देता है या फिर उनसे ईर्ष्या-द्वेष रखता है। ऐसे लोग मूर्ख कहलता हैं। इसके अलावा जरूरी कामों को भी देर से करने वाले लोग मूर्ख कहलाते हैं।

संदेही व्यक्ति : विदुर जी के अनुसार जो व्यक्ति हर काम को लेकर संदेह करता है, या हर व्यक्ति को संदेह की नजर से देखता है, वह हमेशा मूर्ख कहलाता है। ऐसे लोग हमेशा बेमतलब के कामों में लगे रहते हैं और हर काम को करने में देर लगाते हैं।

झुकना ही बुद्धिमानी : महात्मा विदुर बताते हैं कि जो व्यक्ति झुकना नहीं जानता, उसे जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए बुद्धिमान मनुष्य वही है, जो झुकना जानता है। विदुर जी मानते हैं कि जो व्यक्ति खुद से बलवान के सामने झुकता है, वह एक तरह से इंद्रदेव को ही प्रणाम करता है।

बहुत ज्यादा बोलने वाला : जो लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं या बात करने के शौकीन होते हैं, वो दूसरों के लिए खतरा बन सकते हैं। विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों को ज्यादा बोलने या बातें करने की आदत होती है वह दूसरों से अपने बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा बातें करते हैं।



Comments